बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला
बीकानेर। बज्जू पुलिस थाने के तत्कालीन एएसआई ने ज्वैलरी की दुकान में चोरी करने वालों की लोकेशन पता करने के लिए परिवादी से रिश्वत मांगी। उससे 1500 रुपए ले लिए, लेकिन भनक लगने और थाने से ट्रांसफर हो जाने के कारण ट्रेप नहीं हो सका। एसीबी ने रिश्वत की मांग सत्यापित होने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी जांच की जाएगी। कोलायत निवासी छगनलाल सोनी की बज्जू के भलूरी गांव में ज्वैलरी की दुकान है।

दुकान से 4-5 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी होने पर 24 जनवरी, 26 को बज्जू थाने में मुकदमा दर्ज कराया जिसकी जांच एएसआई धर्मवीर यादव को सौंपी गई। छगनलाल ने एसीबी को शिकायत की थी कि चोरों का पता नहीं चलने पर वह एएसआई धर्मवीर से मिला तो उसने लोकेशन पता करने के नाम पर 10,000 रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी के इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत की मांग सत्यापित हो गई। परिवादी ने बताया कि आरोपी एएसआई ने सत्यापन के दौरान 1500 रुपए ले लिए। उसके बाद परिवादी दुबारा मिला तो एएसआई ने उसे काम होने का आश्वासन दिया और संकेत में बोला कि बकाया करो तो इच्छा है, नहीं करो तो कोई बात नहीं। उसके बाद एसीबी ने ट्रेप की तैयारी की। इस दौरान आरोपी एएसआई को शक हुआ और उसका बज्जू थाने से पुलिस लाइन ट्रांसफर हो गया।

इससे एएसआई का ट्रेप नहीं हो पाया। एसीबी ने रिपोर्ट बनाकर जयपुर मुख्यालय भेजी। मुख्यालय ने मांग सत्यापन के दौरान एएसआई का परिवादी से चतुराईपूर्ण वार्तालाप करते हुए रिश्वत के बारे में पूछताछ करना, रिश्वत देने के लिए कहना, 1500 रुपए लेना, शेष रिश्वत राशि के संबंध में दुबारा सत्यापन वार्ता के दौरान काम हो जाने की बात कहना, रिश्वत के बारे में आधा-अधूरा आने पर शिकायती लहजे में बात करना, बकाया काम करने के लिए बोलना सत्यापित होने पर एएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी जांच एएसआई जयकुमार को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी