सावधान! कहीं आपके फोन में कॉल फॉरवर्डिंग ऑन तो नहीं, इस कोड से तुरंत करें बंद, राजस्थान पुलिस की नई एडवाइजरी

सावधान! कहीं आपके फोन में कॉल फॉरवर्डिंग ऑन तो नहीं, इस कोड से तुरंत करें बंद, राजस्थान पुलिस की नई एडवाइजरी

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने साइबर ठगी के एक नए और बेहद खतरनाक तरीके को लेकर आम लोगों को सतर्क किया है। साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने यूएसएसडी आधारित कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम का खुलासा करते हुए चेतावनी जारी की है। इस ठगी में अपराधी खुद को कूरियर या डिलीवरी एजेंट बताकर नागरिकों को जाल में फंसा रहे हैं और एक साधारण फोन कॉल के जरिए उनका बैंक खाता खाली कर रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम के निर्देशन में जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर अपराधी पार्सल डिलीवरी या री-शेड्यूलिंग का बहाना बनाकर लोगों से संपर्क करते हैं। बातचीत के दौरान वे भरोसा जीतने के बाद एक खास कोड डायल करने के लिए कहते हैं। यह कोड आमतौर पर 21, 61 या 67 से शुरू होता है और उसके बाद ठग का मोबाइल नंबर जुड़ा होता है। जैसे ही पीड़ित यह यूएसएसडी कोड डायल करता है, उसके मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग स्वतः सक्रिय हो जाती है।

ऐसे होता है फोन हैक
उपमहानिरीक्षक पुलिस (साइबर क्राइम) विकास शर्मा के अनुसार, कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव होते ही पीड़ित के फोन पर आने वाले बैंक ओटीपी, पेमेंट वेरिफिकेशन कॉल और सोशल मीडिया ऐप्स के ऑथेंटिकेशन कोड सीधे ठगों तक पहुंच जाते हैं। इसके बाद अपराधी न केवल बैंक खातों से अवैध ट्रांजैक्शन कर लेते हैं, बल्कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य डिजिटल अकाउंट्स को भी हैक कर लेते हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें