खनन कारोबारी को इंटरनेशनल कॉल और वॉइस नोट के जरिए धमकी, गैंगस्टर के नाम पर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

खनन कारोबारी को इंटरनेशनल कॉल और वॉइस नोट के जरिए धमकी, गैंगस्टर के नाम पर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

जयपुर। राजधानी में गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर एक खनन कारोबारी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फोन कॉल और वॉइस नोट के जरिए न सिर्फ मोटी रकम की मांग की, बल्कि रकम नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर अशोक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित खनन कारोबारी सी-स्कीम इलाके में रहते हैं और जयपुर सहित अन्य क्षेत्रों में खनन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। कारोबारी ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर अनजान इंटरनेशनल मोबाइल नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और राहुल रिणाऊ गैंग का सदस्य बताया। आरोपी ने बातचीत के दौरान सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की। शिकायत में बताया गया कि अगले दिन 31 दिसंबर की शाम को दोबारा व्हाट्सऐप कॉल किया गया। इस दौरान आरोपी ने और अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए धमकी दी। इसके साथ ही व्हाट्सऐप पर एक वॉइस नोट भी भेजा, जिसमें डरावनी, हिंसक और आतंक फैलाने वाली भाषा का प्रयोग किया गया था। वॉइस नोट में स्पष्ट कहा गया कि अगर तय समय में रंगदारी की रकम नहीं दी गई, तो कारोबारी और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

  • Related Posts

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल जयपुर के जगतपुरा के पास विधानी में उधार के पैसों के विवाद…

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के पंचायत समिति भवन में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई…

    You Missed

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

    रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद