सीईटी सीनियर सेकेंडरी का परिणाम जारी, जानें कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट

सीईटी सीनियर सेकेंडरी का परिणाम जारी, जानें कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में सीनियर सेकेंडरी CET परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) का रिजल्ट 17 फरवरी को जारी कर दिया है. इस परीक्षा में जहां 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. जिसमें 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. अब दूसरे चरण की परीक्षा में यह सफल अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे.

15 लाख में 9 लाख सफल

बोर्ड ने रिजल्ट में 9 लाख 17 हजार उम्मीदवारों को क्वालीफाई घोषित किया है. CET परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था. वहीं अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है. CET परीक्षा 6 पारियों में पिछले साल 22, 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित किया गया था. जिसमें 15 लाख 40 हजार उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था.

कहां देखें रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवरों को वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पर क्लिक करना होगा और उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण देना होगा. जिसमें रोल नंबर और जन्म तारीख का उपयोग करना होगा.

बता दें, समान पात्रता परीक्षा की पात्रता एक साल के लिए वैध होगी. सरकार ने पात्रता अवधि को एक साल से बढ़ाकर 3 साल किया था. लेकिन बाद में इसे वापस एक साल कर दिया गया. जबकि बोर्ड ने स्पष्ट किया कि आगे भविष्य में जो CET पात्रता परीक्षा होगी उसकी पात्रता 3 साल के लिए होगी.

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल