बड़ी खबर: 9वीं और 11वीं कक्षा की राज्य स्तरीय समान परीक्षा के कार्यक्रम में हुआ फेरबदल

बड़ी खबर: 9वीं और 11वीं कक्षा की राज्य स्तरीय समान परीक्षा के कार्यक्रम में हुआ फेरबदल

बीकानेर। प्रदेश के नौंवी और ग्यारहवीं क्लास की राज्य स्तरीय समान परीक्षा के कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दो और तीन मई को होने वाली परीक्षा को अब सात से दस मई के बीच कराने का निर्णय किया है। पहली बार प्रदेशभर में नौंवी और ग्यारहवीं की परीक्षा एक साथ हो रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दो मई को सुबह पौने आठ बजे से ग्यारह बजे तक होने वाली कक्षा नौ का सामाजिक विज्ञान का पेपर अब इसी समय में सात मई को होगा। इसी तरह कक्षा नौ का स्वास्थ्य शिक्षा का पेपर अब गुरुवार आठ मई को सुबह पौने आठ बजे से ग्यारह बजे तक होगा। इसी तरह कक्षा 11 के पेपर में भी फेरबदल किया गया है। कक्षा ग्यारह का दो मई को होने वाला कृषि रसायन, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन ओर इतिहास का पेपर अब सात मई को सुबह की पारी में होगा। इसी तरह तीन मई को होने वाला ग्यारहवीं का गृह विज्ञान का पेपर अब दस मई शनिवार को सुबह की पारी में होगा। सुबह की पारी सुबह पौने आठ बजे से ग्यारह बजे तक है। ये फेरबदल क्यों किया गया है? इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं के बोर्ड पैटर्न एग्जाम करवाए थे, इसमें भी बार-बार फेरबदल किया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार