सरकारी कर्मचारियों को CM भजनलाल का बड़ा तोहफा, पढ़े पूरी खबर

सरकारी कर्मचारियों को CM भजनलाल का बड़ा तोहफा, पढ़े पूरी खबर

राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए ग्रेच्युटी की बढ़ी हुई सीमा को 1 जनवरी 2024 से लागू कर दिया है। इससे जनवरी 2024 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को अधिकतम 25 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। इसका आदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया है।

बता दे, भजनलाल सरकार ने पहले ही ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया था, लेकिन इसकी प्रभावी तिथि 1 अप्रैल 2024 तय की गई थी। अब सरकार ने इसे संशोधित कर 1 जनवरी 2024 से लागू करने का आदेश जारी कर दिया है।
कौन-कौन होंगे लाभान्वित?
1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी इस फैसले से सीधा लाभ पाएंगे। ग्रेच्युटी की बढ़ी हुई सीमा का लाभ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों को अतिरिक्त 5 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी प्राप्त होगी।

डिप्टी CM बैरवा ने की घोषणा
8 मार्च को कैबिनेट बैठक के बाद राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा था कि भजनलाल सरकार ने बजट में यह घोषणा की थी, जिसे अब लागू कर दिया गया है। इससे राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तर्ज पर ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। राजस्थान सरकार के इस फैसले से जनवरी से मार्च 2024 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिससे राज्य के राजकोष पर लगभग 24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल