CM भजनलाल ने खत्म किए 9 जिले, कांग्रेस भड़की…डोटासरा बोले- हम इनकी रेल बना देंगे

CM भजनलाल ने खत्म किए 9 जिले, कांग्रेस भड़की…डोटासरा बोले- हम इनकी रेल बना देंगे

राजस्थानी चिराग। भजनलाल सरकार ने हाल ही में 9 जिलों और 3 संभागों को निरस्त करने का निर्णय लिया, जो राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा सवाल बन चुका है। इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली  ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

गहलोत ने इसे अविवेकशीलता और केवल राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण करार दिया है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार का यह कदम न केवल प्रशासनिक दृष्टि से गलत है,  बल्कि इसके पीछे केवल सत्ता की राजनीति और पिछली सरकार की योजनाओं को नकारने की मानसिकता काम कर रही है। गहलोत ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर केवल अपना राजनीतिक लाभ देखने की कोशिश की है, जो राज्य की जनता के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

भजनलाल ने अपना जिला बचाया

गोविंद सिंह डोटासरा ने इस फैसले को “अविवेकशील” और “राजनीतिक प्रतिशोध” का उदाहरण बताया। मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरह बना देंगे। उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “अब बैरवा किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे, आपकी ही सरकार में आपका जिला खत्म हो गया।”

डोटासरा ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए जिलों का गठन किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सिर्फ 12 महीने में इस निर्णय को पलट दिया। डोटासरा ने कहा, “बीजेपी सरकार के इस निर्णय से जनता को नुकसान होगा, और हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे।”

जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा  कि भाजपा सरकार ने इस फैसले को जल्दबाजी में और बिना किसी संवैधानिक परामर्श के लिया है। उनका कहना था कि “जनगणना हो रही है, लेकिन दूसरी ओर हाई कोर्ट में छुट्टियां हैं और इस निर्णय को आनन-फानन में लागू किया जा रहा है। जूली ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में भाजपा की रेल बना देंगे। अभी राष्ट्रीय शोक के कारण कोई धरना-प्रदर्शन नहीं होगा, लेकिन 1 जनवरी के बाद कांग्रेस पार्टी और आम जनता इस फैसले के खिलाफ आंदोलन करेगी।

Recent Posts

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी