सीएम की बड़ी घोषणा, राजस्थान के इतने हजार युवाओ को मिलेगा नौकरी का अवसर

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सीएम की बड़ी घोषणा, पढ़ें खबर

राजस्थानी चिराग। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की साढ़े 11 हजार ग्राम पंचायतों में अटल प्रेरक लगाने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र खोले जाएंगे। इसे लेकर सीएम ने कहा कि इन ज्ञान केंद्रों पर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण और काउंसिलिंग सुविधा भी इन केंद्रों पर उपलब्ध होगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती को किया था रद्द
आज से ठीक एक साल पहले आज ही के दिन भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार द्वारा 50 हजार पदों पर निकाली गई महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती को रद्द कर दिया था। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पहले से ही राजीव गांधी सेवा केंद्र संचालित हैं। जानकारी के अनुसार, सरकार इन सभी सेवा केंद्रों का नाम बदलकर अटल ज्ञान केंद्र कर सकती है।

राजीव गांधी युवा मित्रों की तर्ज पर करेंगे काम
सीएम भजन लाल शर्मा ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक अटल ज्ञान केंद्र पर एक अटल प्रेरक लगाया जाएगा। ये अटल प्रेरक जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करेंगे। बता दें कि पिछले साल भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार के समय लगाए गए करीब 5 हजार राजीव गांधी युवा मित्रों की सेवाओं को समाप्त कर दिया था। यह युवा मित्र भी राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करते थे। ऐसे अब मानकर चला जा रहा है कि सरकार अटल प्रेरकों में राजीव गांधी युवा मित्रों को वरीयता दे सकती है। बता दें कि हटाए जाने के बाद से ही प्रदेश में लगातार युवा मित्रों का आंदोलन चल रहा है।

ई-गवर्नेंस अवॉर्ड अब अटल ई-गवर्नेंस अवॉर्ड
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अब ई-गवर्नेंस अवार्ड का नाम बदलकर अटल ई-गवर्नेंस अवार्ड होगा। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में कंप्यूटर कक्ष का नाम अटल कंप्यूटर कक्ष के नाम पर किया जाएगा।

Recent Posts

Related Posts

कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

You Missed

सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया