मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं के साथ पकड़े गए दो पुलिसकर्मी

मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं के साथ पकड़े गए दो पुलिसकर्मी

मध्यप्रदेश के हरदा से बड़ा मामला सामने आया है। जहां लंबे समय से गोपीकृष्ण कॉलोनी में पुलिसकर्मी के किराए के मकान से अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा था। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो पुलिस ड्राइवर सहित 6 लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी के किराए के मकान में बीते कुछ महीने से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। यहां पर आए दिन बाहरी महिलाएं और पुरुष आते रहते थे। पुलिसकर्मी होने के कारण कोई विरोध नहीं कर पा रहा था। इसके बाद रविवार को मोहल्ले वालों ने घर में बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद मकान मालिक को फोन करके तीन महिलाओं और तीन पुरुषों के होने की सूचना दे दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस लाइन में ड्राइवर के पद पर तैनात दोनों युवक सहित एक और युवक को भी हिरासत में लिया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी अभिनव चौकसे ने सोमवार को दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार