बीकानेर: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

बीकानेर: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज
बीकानेर। शहर में मारपीट, ब्लैकमेलिंग, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला थाने में दर्ज हुआ है। एक महिला ने निजी कंपनी के मैनेजर पर लंबे समय तक मानसिक, शारीरिक शोषण और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वैवाहिक जीवन में घरेलू कलह के कारण वह मायके में रह रही थी। फरवरी 2023 में उसने एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की, जहां उसकी पहचान मैनेजर से हुई। रिपोर्ट के अनुसार, 10 मई 2023 को आरोपी मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पीड़िता को खाना बनाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी उसे जयपुर रोड स्थित एक होटल ले गया और कोल्डड्रिंक पिलाई। पेय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिससे वह बेहोश हो गई।

विरोध करने पर आरोपी ने महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और इसके बाद 21-22 मई और 15 जून 2023 को भी धमकाकर दुष्कर्म किया। 30 जून 2025 को आरोपी ने कचहरी परिसर में बुलाकर विवाह का दबाव बनाया और 500 रुपये के स्टांप पेपर सहित कई दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान करवाए। पीड़िता ने सबसे गंभीर आरोप यह लगाया कि 10 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक मकान में बंद कर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। गत 11 नवंबर की रात मौका पाकर वह खिड़की से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता संबंधित थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

  • Related Posts

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ…

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे…

    You Missed

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार