विवाहिता को बंधक बनाकर जेठ ने की दरिंदगी, बंद कमरे में बेहोश कर किया रेप

विवाहिता को बंधक बनाकर जेठ ने की दरिंदगी, बंद कमरे में बेहोश कर किया रेप

महिला को बंधक बनाकर जेठ ने 3 दिनों तक दरिंदगी की। पति से मिलवाने का झांसा देकर कार में बैठाया, फिर जबरन मुंह पर रूमाल रखकर बेहोश कर दिया। इसके बाद अपने कमरे पर ले गया और कई बार रेप किया। मामला पाली जिले के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र का है। औद्योगिक थाने के SHO सुमेरदान ने बताया- थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता (24) ने पति के साथ 15 दिसम्बर की रात को रिपोर्ट दी है। बताया- 6 दिसम्बर 2025 को उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। शाम करीब 5 बजे उसके रिश्ते का जेठ (ताऊ का बेटा) घर पर कार में आया और बोला कि तुम्हारा पति तुम्हें जरूरी काम से बुला रहा है, ऐसे में वह उसके साथ कार में बैठ गई। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह जब कार में बैठी तो पहले से 2 और व्यक्ति कार में बैठे थे। इस दौरान उसके जेठ ने उसके मुंह पर एक रूमाल रख दिया, इससे वह बेहोश हो गई। 7 दिसम्बर की सुबह करीब 8 बजे होश आया तो खुद को एक कमरे में बंद पाया। इतने में उसका जेठ आया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर बेहोशी की दवा लगे रूमाल से फिर बेहोश कर दिया और रेप किया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 7 से 10 दिसम्बर तक उसके रिश्ते के जेठ ने बेहोशी की हालत में उसके साथ कई बार दरिंदगी की। इसके कारण उसके पेट में भी तेज दर्द होने लगा। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 11 दिसम्बर को आरोपी उसे टेम्पो से पाली में छोड़कर चला गया, जहां से कुछ दूरी पर उसका घर था। घर जाकर उसने अपने पति को आपबीती बताई। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है, जिससे हकीकत सामने आ सके।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर