राजस्थान में रिश्तों का कत्ल: पति ने पत्नी और बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटा

राजस्थान में रिश्तों का कत्ल: पति ने पत्नी और बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटा

प्रतापगढ़। जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के बिल्लीखेड़ा गांव में गुरुवार अलसुबह हुई खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। जहां गांव के लोग चैन की नींद सो रहे थे, वहीं एक घर में खून की होली खेली जा रही थी। पति ने पत्नी और बड़े भाई को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, आरोपी अपने बेटे और भतीजे को भी खत्म करने की फिराक में था।

पहले पत्नी फिर भाई की हत्या
एसपी बी. आदित्य ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की है। आरोपी प्रेमचंद ने सबसे पहले पत्नी सविता को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपने ही बेटे संतोष पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया लेकिन संतोष ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। प्रेमचंद भी उसके पीछे निकला। इसी दौरान अपने ही घर से करीब 500 मीटर की दूरी स्थित अपने बड़े भाई मूलचंद के घर भी जा पहुंचा और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार