शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप:महिला ने नकदी, पिकअप हड़पने का भी लगाया आरोप

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप:महिला ने नकदी, पिकअप हड़पने का भी लगाया आरोप

सादुलपुर। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय राजगढ़ के आदेश पर एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखाधड़ी से नकदी, सोने की चेन और पिकअप हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, पंजाब की रहने वाली महिला ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि एक परिचित के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। परिवादिया का आरोप है कि वर्ष 2024 में आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। परिवाद में यह भी कहा गया है कि आरोपी अपने साथी के साथ पंजाब आया था और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने एक षड्यंत्र के तहत उससे 80 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन और उसके बेटे के नाम की पिकअप गाड़ी अपने कब्जे में ले ली। जब महिला ने अपना सामान वापस मांगा, तो आरोपियों ने उसे धमकियां दीं और फोन उठाना बंद कर दिया। परिवादिया ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे झूठे चोरी के मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया।

  • Related Posts

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद हनुमानगढ़ के रावतसर में बसों के समय को लेकर चल रहे विवाद…

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक को गिरफ्तार किया…

    You Missed

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त