बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर ,हेड-कॉन्स्टेबल की मौत, दो कॉन्स्टेबल घायल,हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर ,हेड-कॉन्स्टेबल की मौत, दो कॉन्स्टेबल घायल,हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

राजस्थानी चिराग। नागौर में फॉर्च्युनर कार सवारों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे में दो कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए। हादसा जिले के जायल थाना क्षेत्र के खिंयाला रोड पर रात 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ। जाट हॉस्टल के सामने फॉर्च्युनर कार सवारों ने पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी को टक्कर मारी और बाद में फरार हो गए।

हादसे में पुलिस की बोलेरो कार पलट गई और उसमें आग लग गई।
हादसे में पुलिस की बोलेरो कार पलट गई और उसमें आग लग गई।
जाट हॉस्टल के सामने खड़ी थी फॉर्च्युनर, रुकवाया तो टक्कर मारी जायल थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1 बजे पुलिस की डायल 112 बोलेरो गाड़ी गश्त कर रही थी। इसमें हेड कॉन्स्टेबल प्रहलाद राम के साथ दो कॉन्स्टेबल महेश मीणा व रामगोपाल भी थे।

थाना अधिकारी ने बताया कि खिंयाला रोड पर जाट हॉस्टल के सामने एक फॉर्च्युनर गाड़ी खड़ी थी। गश्त टीम को शक हुआ तो उसे रुकवाने की कोशिश की। पुलिस की गाड़ी को आता देख बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को तेज टक्कर मार दी।

गाड़ी पलटने से हेड कॉन्स्टेबल प्रहलाद राम की मौत हो गई।

टक्कर के बाद गाड़ी जाट हॉस्टल के सामने ही पलट गई। इस हादसे में हेड कॉन्स्टेबल प्रहलाद राम का निधन हो गया। प्रहलाद राम कुचेरा थाना इलाके के रुपाथल गांव के रहने वाले थे। जबकि कॉन्स्टेबल महेश मीणा और रामगोपाल घायल हो गए। गाड़ी पलटने के बाद दोनों घायल बाहर निकले और प्रहलाद राम को बाहर निकाला। इसके अचानक गाड़ी में आग लग गई।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल