कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था
चिड़ावा। ‘बैंक का लोन नहीं चुका पा रहा हूं, बैंक वालों ने प्रेशर कर रखा है।’ ऐसा लिख डेयरी संचालक ने सिरसा-कोटा ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। डेयरी संचालक ने करीब 31 लाख रुपए का लोन लिया हुआ था। जिसे चुका पाने में असमर्थ था। घटना झुंझुनूं के सूरजगढ़ तहसील के मावंडियों की ढाणी के पास गुरुवार रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव को चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। युवक के जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। विनोद की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मेरे गायों की डेयरी है, जिसमें मुझे लोस हो रहा है और बैंकों का लोन नहीं चुका पा रहा हूं, इसलिए बैंकों ने मेरे ऊपर प्रेशर बना कर रखा है, इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

विनोद के चाचा के लड़के सुरेंद्र ने बताया- विनोद पूनिया (50) पुत्र श्रीचंद पूनिया निवासी रामरख की ढाणी, उधमपुरा ने सुसाइड कर लिया। विनोद की ढाणी में ही डेयरी है। गुरुवार सवेरे करीब 9 बजे घर से निकला था। बोलकर गया था कि दूध का पेमेंट आ रहा है वो लेकर और गायों के लिए खल (चारा) लेकर आता हूं। शाम 4-5 बजे तक विनोद नहीं आया। रात करीब सवा 9 बजे पुलिस का फोन आया और रेलवे स्टेशन पर बुलाया। जहां विनोद की बॉडी दिखाई गई।

  • Related Posts

    चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषीय गणना के…

    बीकानेर: ऑनलाइन झूठे ट्रांजेक्शन दिखाकर सामान ले जाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: ऑनलाइन झूठे ट्रांजेक्शन दिखाकर सामान ले जाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे बीकानेर। चोरी के प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी के माल के साथ…

    You Missed

    चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर: ऑनलाइन झूठे ट्रांजेक्शन दिखाकर सामान ले जाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: ऑनलाइन झूठे ट्रांजेक्शन दिखाकर सामान ले जाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे व्यक्ति को दबोचा

    बीकानेर: अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे व्यक्ति को दबोचा

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने