युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, तीनो बदमाश फरार, गंभीर हालत में रेफर

युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, तीनो बदमाश फरार, गंभीर हालत में रेफर

तारानगर थाना क्षेत्र के गांव पुनरास में एक युवक पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में दिखाया, जहां से चूरू रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित विकास (20) घर में मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रोहताश, नरेश और राजूराम वहां पहुंचे। नरेश और राजूराम ने विकास से बातचीत शुरू की। इसी बीच रोहताश ने पीछे से विकास पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले के बाद विकास लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

परिजन घायल विकास को निजी वाहन से तारानगर के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। इमरजेंसी स्टाफ ने घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दी।

तारानगर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल विकास से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस आरोपी तीनों युवकों की तलाश कर रही है। फिलहाल विकास का अस्पताल में इलाज जारी है।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी