शहर के इस प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की फिरौती मांगी, प्लॉट दिखाने के बहाने अपहरण

शहर के इस प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की फिरौती मांगी, प्लॉट दिखाने के बहाने अपहरण
हनुमानगढ़ में 4 बदमाशों ने प्लाट दिखाने बहाने एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर मारपीट कर दी। आरोपियों ने पीड़ित से एक करोड़ की फिरौती मांगी। साथ ही सोने की अंगूठी, चेन, आईफोन और क्रेडिट कार्ड छीन लिए। पीड़ित ने पल्लू पुलिस थाने में एक नामजद व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा कराया है। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार (27) पुत्र रुघवीर स्वामी निवासी पल्लू ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि मैं ग्राम पल्लू में कार सर्विस स्टेशन की दुकान करता हूं। सा​थ ही प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता हूं। मगलवार की सुबह करीब 11 बजे मेरी दुकान पर रावतसर निवासी रविंद्र शोखावत थार गाड़ी से आया। उसने प्लाट दिखाने व खरीदने का कहा। तब मैं रविंद्र के साथ उसकी गाड़ी में बैठ गया। रविंद्र मुझे सरदारशहर रोड पर दो किलोमीटर दूर राजाराम झाझड़ा की ओर से काटी गई कॉलोनी में प्लाट दिखाने ले गया। जब हम प्लाट देख रहे थे। इसी दौरान तीन लोग मारूति कार में वहां पहुंचे। कार से उतरते ही उन लोगों रविन्द्र शेखावत के कहने पर मेरी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। गोली मारने का भय दिखाकर जबरन थार गाड़ी में बैठा लिया तथा बिसरासर गांव की तरफ ले जाने लगे। मैं चिल्लाया तथा विरोध किया तो उन्होंने चलती गाड़ी में पिस्तौल के हत्थे से वार किए। उसका आइफोन, सोने की अंगूठी व चेन छीन ली। उसके मोबाइल फोन के पासवर्ड ले लिए तथा एक करोड़ रुपए की राशि की मांग करने लगे। तब मैंने कहा कि उसके पास इतनी बड़ी राशि नहीं है। इस पर इन लोगों ने कहा कि अगर जिन्दा रहना है तो केवल अपने दो आदमियों को फोन कर कैश पेमेंट व क्रिप्टो करेन्सी मंगवा ले। मैं आरोपियों की धमकी से डर गया और हां कर दी। मैंने अपने दोस्त नटवर सिंह निवासी जयपुर को कॉल किया तथा पचास लाख रुपए मांगे, तब उसने फोन काटकर वीडियो कॉल कर ली। वीडियो कॉल में मेरे चेहरे व होठों पर चोटों से खून लगे होने के कारण रविन्द्र वगैरा ने तुरन्त फोन काट दिया। मेरे पैर पर चाकू से वार किया तथा कहने लगे कि वीडियो कॉल से हमें पकड़वाएगा क्या। फिर इन लोगों ने कहा कि अपने गांव के किसी व्यक्ति से रुपए मंगवा। तब मैंने अपने फोन से पल्लू ग्राम के सरपंच से रुपए मांगे। फिर अपनी मौसी के लड़के सुभम निवासी जैतपुर को कॉल की कि पल्लू गांव के सरपंच से पचास लाख रुपए लेकर सरदारशहर की तरफ आ जाना।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार