बड़ी खबर: कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए श्रद्धालु, 6 की मौत, कई जख्मी

बड़ी खबर: कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए श्रद्धालु, 6 की मौत, कई जख्मी

यूपी के मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन से 7-8 श्रद्धालु कट गए। इसमें 6 की मौत हो गई। कई जख्मी हैं। घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह 9.30 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 पर हुआ। हुआ यूं कि चोपन से पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची। भीड़ होने की वजह से कुछ श्रद्धालु ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान, तेज रफ्तार में कालका एक्सप्रेस उस ट्रैक से गुजरी।

यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही 7-8 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। रेलवे ट्रैक पर खून ही खून बिखर गया। ज्यादातर श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे थे। घटना की सूचना पर रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। कालका एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 9.55 बजे चली थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से वह आधे घंटे देरी से 8.36 पर मिर्जापुर स्टेशन के लिए निकली थी। चुनार में उसका स्टॉपेज नहीं था। इस वजह से ट्रेन की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की थी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार