जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मची अफरा-तफरी

जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मची अफरा-तफरी

राजस्थानी चिराग। राजधानी जयपुर के जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर को खाली कराया गया। बम की आशंका के चलते कलेक्ट्रेट के हर कमरे की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान कुछ नहीं मिला जिसके बाद सभी ने चैन की सांस ली। प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी की सरकारी आईडी पर ईमेल किया था। गुरुवार सुबह 11:30 बजे मिले ईमेल की जानकारी कलेक्टर ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को दी। इसके बाद आनन-फानन में पूरे परिसर से लोगों को बाहर निकाला गया।

बता दे, सुबह अचानक ईमेल के जरिए जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों और आगंतुकों को बाहर निकालने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, करीब 2 घंटे के सर्च के दौरान किसी भी एजेंसी को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

SMS अस्पताल को भी मिली चुकी है धमकी

गौरतलब है कि 20 फरवरी को जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की मेल आईडी पर भेजी गई थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने पहले इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में जब मेल खोला गया, तो पुलिस को सूचना दी गई और बम निरोधक दस्ते ने जांच की।

पहले भी मिल चुकी हैं बम की धमकियां

जयपुर में पहले भी कई महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें स्कूल, मॉल, होटल और एयरपोर्ट जैसी जगहें शामिल हैं। हर बार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सभी मामले अफवाह साबित हुए।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल