चलती बस में ड्राइवर की मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

चलती बस में ड्राइवर की मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

पाली में एक चलती बस में 36 साल के ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से महज 15 KM पहले ड्राइवर की तबीयत खराब लगी। इसके बाद उसने अपने साथी ड्राइवर को स्टेयरिंग थमा दी और खुद वही पास में बैठ गया। इसके करीब 15-20 मिनट बाद ही ड्राइवर के पास बैठे-बैठे वह लुढक गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत निकट के हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई गई है। मामला पाली के देसूरी इलाके का है। जोधपुर-इंदौर रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस के ड्राइवर सतीश राव (36) निवासी जोधपुर जिले के भोजासर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना केलवा-राजनगर के पास हुई। बस में लगे CCTV कैमरे में यह सारी घटना कैद हो गई। बस जब केलवा राजनगर के पास पहुंची, तभी सतीश की तबीयत खराब होने लगी थी। जिसके कारण उसने साथी ड्राइवर को तबीयत खराब होने की बात बताते हुए बस चलाने की जिम्मेदारी सौंप दी। फिर करीब 15-20 मिनट बाद ही वह ड्राइवर के पास बैठे-बैठे नीचे लुढ़क गया। साथी उसे तुरंत देसूरी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दे कि लम्बी दूरी की बसों में 2 ड्राइवर रखे जाते है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार