कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री के साथ धक्का-मुक्की

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री के साथ धक्का-मुक्की

राजस्थानी चिराग। दुबई से लौटे युवक की हत्या के मामले में आज उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता भी हुई है। मामला झुझुनूं से जुड़ा है। जहां पर बीते दिनों दुबई से लौटे सुभाष नाम के युवक की होटल पर पुलिसकर्मी से कहासुनी हो गयी।
सुभाष की पत्नी मनोज देवी ने 18 मई को धनूरी थाने में मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि मुकेश, उसके साले व दो-तीन अन्य ने हमला कर उसके पति सुभाष की हत्या कर दी है। परिजनों के अनुसार, आरोपी मुकेश करीब 8 साल पहले अनुकंपा पर पुलिस में कनिष्ठ सहायक के पद पर लगा था। वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रमोशन के बाद इन दिनों पुलिस मुख्यालय में तैनात है। परिजनों ने तीसरे दिन भी शव नहीं लिया। वे आरोपियों गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। शव का अंतिम संस्कार कराने के मना कर दिया है। इस दौरान कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी मौजूद रहे। गुस्साए ग्रामीणों से समझाइश कर रहे गुढ़ा पर प्रदर्शनकारी भड़क गए। गुढ़ा के साथ धक्कामुक्की कर डाली। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को बलपूर्वक खदेड़ा।
बता दे कि सुभाष दुबई में काम करता था। वह 5 मई को अपने गांव धनुरी आया था। उसे 20 मई को वापस दुबई लौटना था। इस दौरान 16 मई की रात वह धनुरी के रोहिड़ा बस स्टैंड के पास एक होटल पर खाना खाने गया था। जानकारी के अनुसार, खाना खाने के बाद उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह होटल से अपने घर की ओर आ रहा था। इस दौरान पीछा कर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

  • Related Posts

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ मई 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस…

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर जयपुर। अमरीका-ईरान युद्ध के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। पहले…

    You Missed

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर