घर में घुसकर दोस्त पर चाकू से किए वार, इलाज के दौरान मौत

घर में घुसकर दोस्त पर चाकू से किए वार, इलाज के दौरान मौत

राजस्थानी चिराग। सोमवार को एक दोस्त ने अपने साथी पर घर में घुसकर हमला कर दिया। चाकू से सीने समेत शरीर पर 2 से 3 वार किए। चीखने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से मां बचाने आई तो आरोपी फरार हो गया। मां सहित अन्य लोग लहूलुहान हालत में घायल को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचें, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना नागौर जिले के मकराना कस्बे में चमनपुरा मोहल्ला में आज सुबह करीब 10:30 बजे हुई। मृतक मोहम्मद आरिश उर्फ आसिफ(20) की मां मुमताज ने मकराना थाने में आरोपी कासिम पुत्र निजाम चौधरी निवासी चमनपुरा मोहल्ला, मकराना के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मकराना डीएसपी भवानी सिंह शेखावत ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश की जा रही है। अगले 48 घंटों में आरोपी पकड़ लिया जाएगा।

मृतक की मां मुमताज रांदड़ पत्नी अब्दुल समद रांदड़ की रिपोर्ट के अनुसार- मोहम्मद आरिश उर्फ आसिफ अपने घर पर सो रहा था। करीब सवा से साढ़े 10 बजे कस्बे के चमनपुरा मोहल्ला निवासी कासिम पुत्र निजाम चौधरी उसके घर आया। वह आसिफ को उठाकर कमरे से बाहर गेट के पास ले गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर आरोपी ने चाकू से 2 से 3 बार बेटे पर हमला कर दिया।

इससे आरिश के सीने समेत शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए। बेटे के चीखने की आवाज सुनकर वह दूसरे कमरे से उसे बचाने आई और बीच- बचाव किया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मुमताज लोगों की सहायता से लहूलुहान बेटे को मकराना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने करीब 30 मिनट तक उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम