पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद बस में धमाका,90 सैनिको की मौत का दावा

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद बस में धमाका,90 सैनिको की मौत का दावा

राजस्थानी चिराग। पाकिस्तान में बीते दिनों ट्रेन हाईजैक के बाद बस में धमाका हुआ है। जिसमें 90 सैनिकों की मौत हो जाने का दावा किया जा रहा है। यह दावा पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के एक युवा नेता ने किया है। यह धमाका अशांत दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में रविवार को हुआ, जहां सुरक्षा बलों को ले जा रही एक बस के पास सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ। वहीं एपी ने इसमें कम से कम पांच अधिकारियों की मौत होने और 10 अन्य घायल होने की खबर दी है।

मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की। किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी पर जा रहा है, जिसने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला किया था, उसमें सवार करीब 400 लोगों को बंधक बनाया था और 26 लोगों को मार डाला था।
इस धमाके के पीछे पाकिस्तान को बलूच आर्मी का हाथ होने का शक है। तेल और खनिज से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार