बीकानेर:फूड पॉइजनिंग का शिकार हुआ परिवार,एक की मौत,चार बीमार

बीकानेर:फूड पॉइजनिंग का शिकार हुआ परिवार,एक की मौत,चार बीमार

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। खाना खाने के बाद एक ही परिवार के लोग की तबीयत खराब हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर तहसील के गांव बड़ेरण की है। जहां पर चक तेजाणी रोही में स्थित खेत में बनी ढ़ाणी में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों को उल्टी,सिर दर्द होने लगा। जानकारी के मुताबिक, बड़ेरण निवासी महावीर नायक अपने परिवार समेत चक तेजाणा की ढाणी में रहता है। गुरुवार दोपहर का खाना खाने के बाद अचानक उल्टी व सिरदर्द की शिकायत होने से तबीयत बिगडऩे लगी। स्थानीय स्तर पर उपचार लिया गया। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर रात करीब दो बजे बाद महावीर, कांता, नीतू, सुमित,आईना लूणकरनसर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया। इस दौरान रास्ते में महिला कांता ने दम तोड़ दिया। पीबीएम में भर्ती अन्य रोगियों की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर : इस क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : इस क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में…

    बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा जिले में चलाए जा रहे…

    You Missed

    बीकानेर : इस क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : इस क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, साथी डॉक्टर गंभीर घायल

    भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, साथी डॉक्टर गंभीर घायल

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर