पिता ने माँ के सामने अपनी दो बेटियों को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, खाली प्लॉट में दफना दिए शव

पिता ने माँ के सामने अपनी दो बेटियों को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, खाली प्लॉट में दफना दिए शव

राजस्थानी चिराग। पिता ने 5 महीने की जुड़वा बेटियों को उनकी मां के सामने जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। हत्या के बाद दोनों बेटियों के शव घर से करीब 2 किलोमीटर दूर खाली प्लॉट में दफना दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने गड्‌ढा खोदकर दोनों के शव निकाले। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीकर के नीमकाथाना इलाके का है। ASP रोशन मीणा ने बताया- गुरुवार रात करीब 11:30 बजे बच्चियों के मामा सुनील यादव का कोतवाली थाने में फोन आया था। उसने बताया कि बच्चियों के पिता ने उनकी हत्या कर शव कलेक्ट्रेट के पास तालाब की जमीन में दफना दिए। घटना की सूचना मिलते ही देर रात मैं, एसडीएम राजवीर यादव और FSL टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर दिया। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड को सौंप दिए। मामले की जांच जारी है।

पत्नी को पीटा, फिर बेटियों को मार डाला
वार्ड नंबर-31 निवासी अनीता यादव (27) ने बताया- गुरुवार सुबह से ही घर में मामूली झगड़ा चल रहा था। दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच पति अशोक कुमार यादव (30) ने पहले मेरे साथ मारपीट की। फिर दोनों बेटियों निधि और नव्या को उठाकर बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। घायल बच्चियों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति और उसके परिजनों ने बच्चियों को दफना दिया। जहां बच्चियों को दफनाया, उसके ऊपर पत्थर और झाड़ियां रख दी।

बेटा चाहते थे, बेटियां होने से गुस्सा थे
SI वीरेंद्र कुमार ने बताया- दंपती के 5 साल की बेटी भी है। 4 नवंबर 2024 को जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ। तभी से ही घर में विवाद चल रहा था। अशोक और उसके परिवार के सदस्य बेटा चाहते थे। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी अशोक ने दोनों बेटियों के पैर पकड़े और फर्श पर पटक दिया। दोनों बच्चियों की मौत गई।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल