बड़ी खबर: महाकुंभ में फिर लगी आग, धमाके के साथ फटा सिलेंडर

बड़ी खबर: महाकुंभ में फिर लगी आग, धमाके के साथ फटा सिलेंडर

राजस्थानी चिराग। महाकुंभ में सेक्टर नौ स्थित शनि शिविर में शार्ट सर्किट से आग लगी गई। शनिवार को शिविर में एक टेंट में कैंटीन के स्टोर रूम में पहले शार्ट सर्किट से आग लगी, फिर तेज धमाके के साथ एलपीजी सिलेंडर फट गया। आग लगने की सूचना पर तत्काल अग्निशमन विभाग सहित एसडीआरएफ व उत्तराखंड पुलिस टीम ने पहुंचकर बचाव कार्य किया। हालांकि, आग लगने से टेंट में रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गए।

मेला के कोटेश्वर महादेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनि शिविर में कैंटीन भी चलाई जाती है। इसी शिविर के एक टेंट में स्टोर रूम बनाया गया है। स्टोर रूम में शनिवार की दोपहर अचानक रेफ्रिजरेटर का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते, तब तक टेंट के अंदर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
तेज धमाके से फटा सिलेंडर
लोगों ने आग देखा तो शोर मचाते हुए भागे। आग लगने से टेंट में अंदर रखा सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। घटनास्थल पर अधिक मात्रा में धुआं उठता देख वहां तैनात एसडीआरएफ व उत्तराखंड पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। थोड़ी ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गई।

आग ने नहीं हुई जनहानि
टीम की तत्परता के कारण आग को अन्य टेंटों तक फैलने से रोक लिया गया। काफी प्रयासों के बाद आग को बुझाया गया। HT की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएफओ कुम्भ प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग लगने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। टीम में तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाने में सफलता हासिल की।

  • Related Posts

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद बीकानेर। शहर में पिछले कुछ दिनों से मारपीट, फायरिंग की घटना सामने आ रही है।…

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार बीकानेर। बंद मकान में चोरों द्वारा सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने की खबर…

    You Missed

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर