गरीब के आसियाने में लगी आग, नगदी सहित घरेलु सामान जलकर राख

गरीब के आसियाने में लगी आग, नगदी सहित घरेलु सामान जलकर राख

बीकानेर। खेत में बनी झौपड़ी में आग लगने से गरीब किसान का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। कुछ रुपए जरूरी कार्यों के लिए रखे गए थे, वो भी जल गए। मामला श्रीडूंगरगढ़ तहसील के पूनरासर गांव के पास ही स्थित एक ढाणी का है। आसपास के लोगों ने आग पर काबू तो पाया लेकिन अंदर रखा अधिकांश सामान जल गया। पांच सौ रुपए के कुछ नोट भी जल गए हैं।

श्रीडूंगरगढ़ के पूनरासर गांव की रोही में एक किसान परिवार की ढाणी में रहता है। वो जब अपनी झौपड़ी से बाहर आकर काम कर रहे थे, तभी झौपड़ी से धुंआ निकलता देखा गया। अज्ञात कारणों से झौपड़े में आग लग गई। रेड़ा निवासी पूनम ढोली अपनी पत्नी, दो बेटियां व दो बेटों के साथ काश्तकार के रूप में ढाणी रह रहा था। आग लगने पर आस पास की ढाणियों से भी किसान एकत्र हो गए व आग बुझाने के प्रयास किए गए। परंतु बर्तन, बिस्तर सहित राशन का सामान व परिवार की मामूली बचत भी जलकर खाख हो गई है। परिवार ने रात खुले में गुजारी और सुबह पूनरासर बजरंग दल के युवाओं ने आपसी सहयोग से जरूरतमंद परिवार को बिस्तर, बर्तन व राशन की कुछ मदद की है। लक्ष्मण सारण ने बताया कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। चार बच्चों के साथ कपड़ो सहित राशन की भी मुश्किल खड़ी हो गई है। वहीं घटना की पूरी जानकारी हल्का पटवारी को दे दी गई है व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पूनम ढोली व उनके परिवार ने ग्रामीणों सहित प्रशासन से मदद कर रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर किनारे चप्पल-लुगड़ी, सुसाइड नोट और ज्वलेरी छोड़कर महिला दो बेटियों…

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत लूणकरणसर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।…

    You Missed

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव