प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 50 टेंट जले

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 50 टेंट जले

नई दिल्ली। रविवार को प्रयागराज महाकुंभ-2025 के सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में आसपास के 10 टेंट भी आग की चपेट में आ गए। प्रशासन की तत्परता और राहत दल की सक्रियता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दोपहर करीब 4:30 बजे सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लगी। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी राहत कार्यों में जुटीं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने बताया कि आग बुझा दी गई है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान:
घटना की जानकारी पाते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आग बुझाने और किसी भी प्रकार की अफवाहों को रोकने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर घटना की जानकारी ली और स्थिति पर नजदीकी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान:
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार घटना पर पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

घटना के बाद मेला अधिकारी विजय किरन और डीआईजी वैभव कृष्ण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए तुरंत कार्रवाई की और राहत कार्यों में तेजी लाई। प्रयागराज के महाकुंभ में इस घटना ने हलचल जरूर मचाई, लेकिन समय पर उठाए गए कदमों से बड़ी क्षति को टाल दिया गया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल