बीकानेर से बड़ी खबर: भागवत कथा में शामिल होने जा रही महिलाओं की एसी बस में लगी आग, देखें वीडियो

बीकानेर से बड़ी खबर: भागवत कथा में शामिल होने जा रही महिलाओं की एसी बस में लगी आग, देखें वीडियो

बीकानेर । जिले के खाजूवाला थाना इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह एसी बस में सवार होकर 50 महिलाएं भागवत कथा सुनने जा रही थी। तभी अचानक बस में आग लग गई आग लगने से एकबारगी पूरी बस में अफरा तफरी मच गई। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।आनंदगढ़ ग्राम पंचायत में चल रही भागवत कथा में शामिल होने के लिए महिलाएं एसी बस में सफर कर रही थीं। चक 28 केजेडी के पास बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी विकास नाई के अनुसार, बस में लगभग 50-55 महिलाएं सवार थीं।

कंडक्टर बलराम नाई ने बैटरी के तारों को उखाडक़र आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि, उनकी सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से जल गया और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यदि चालक ने समय रहते बस नहीं रोकी होती, तो यह एक बड़े हादसे में बदल सकता था।

Video link

https://www.facebook.com/share/v/1BsjiSQKhg/

  • Related Posts

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय छात्रा ने अपने…

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के सलुंडीया गांव में रेलवे लाइन के पास एक खेत में 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा…

    You Missed

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    आज 5 जिलों में लू की चेतावनी, बीकानेर में आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    आज 5 जिलों में लू की चेतावनी, बीकानेर में आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा की मौत

    बीकानेर में इस जगह बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा की मौत

    शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

    शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

    भीषण सड़क हादसा, 3 जिंदा जले, शादी-समारोह में जा रहा था परिवार

    भीषण सड़क हादसा, 3 जिंदा जले, शादी-समारोह में जा रहा था परिवार