बीकानेर: बेटे की शादी से 5-दिन पहले पिता को आया हार्टअटैक, मौत, रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस किया

बीकानेर: बेटे की शादी से 5-दिन पहले पिता को आया हार्टअटैक, मौत, रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस किया

बीकानेर में बेटे की शादी से 5 दिन पहले पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। बेटे की शादी की खुशी में रिश्तेदारों के साथ पिता नाच रहे थे। नाचने के बाद वे थक कर कुर्सी पर बैठ गए। कुर्सी पर बैठे-बैठे ही उनको हार्ट अटैक आया और वहीं बेसुध हो गए। परिजन उनको पीबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने प्रारंभिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। घटना से कुछ देर पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे परिवार के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बताया- पूनम चंद प्रजापत (57) निवासी बंगलानगर के बेटे पंकज की 25 नवंबर को शादी होनी है। घर में मांगलिक आयोजन में बहन-बेटियां और परिवार के सदस्य शामिल होने पहुंच गए। बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे पूनमचंद घर में शादी की खुशी में चल रहे नाच-गाने में शामिल थे। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ खूब डांस किया। जब वह थक गए तो एक कुर्सी पर जाकर बैठ गए। थोड़ी देर बाद ही वह कुर्सी पर बैठे-बैठे बेसुध हो गए। पूनमचंद के अचानक बेसुध होने पर परिजन घबरा गए। वह पूनमचंद को लेकर पीबीएम के हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घो​षित कर दिया। डॉक्टर ने प्रारंभिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक से मौत होना बताया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल