बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस गैंग के पांच सदस्यों को देर रात दबोचा

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस गैंग के पांच सदस्यों को देर रात दबोचा

बीकानेर। पुलिस को डकैती की घटना से पहले ही बदमाशों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। ये गैंग हरियाणा की कुख्यात हांसी-सांसी गैंग बीकानेर में कहीं बड़ी डकैती की योजना बना रही थी। इस हांसी (हरियाणा) सांसी गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे लूट में काम आने वाले सामान की बरामदगी भी हुई है। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि देर रात बीकानेर की पुलिस थाना सदर की मुस्तैद गश्त के चलते इस गैंग को पकड़ा गया। बीकानेर शहर में डूंगर कॉलेज के पास डकैती की बड़ी योजना बना रहे थे। इस दौरान पुलिस गश्त पहुंची तो ये लोग भागने लगे, पुलिस ने सभी पांच युवकों को दबोचकर पूछताछ की तो पता चला कि ये सभी सांसी गैंग के हरियाणा के सदस्य है।

सीओ सदर अनुष्का कालिया और सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह, एएसआई तनेराव सिंह ने गश्त के दौरान इनको पकड़ा। इनसे डकैती में काम आने वाले नकब, मिर्च पाउडर ,रस्से ,दस्ताने ,सरिये ,हथौड़े ,ताले तोड़ने के कट्टर इत्यादि सामान बरामद हुए हैं । गिरफ्तार युवकों के नाम पुलिस ने अब तक सार्वजनिक नहीं किए हैं। रात्रिकालीन गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक नीरज सक्सेना को पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। गश्त के दौरान सीओ पार्थ शर्मा व थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    You Missed

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा