लिव-इन पार्टनर ने की थी यूपीएससी एस्पिरेंट की हत्या, अश्लील वीडियो डिलीट नहीं करने पर गला घोंटकर मारा

लिव-इन पार्टनर ने की थी यूपीएससी एस्पिरेंट की हत्या, अश्लील वीडियो डिलीट नहीं करने पर गला घोंटकर मारा

दिल्ली के गांधी विहार इलाके में 6 अक्टूबर को एक फ्लैट में जली लाश मिलने की गुत्थी सुलझ गई है। मारा गया युवक रामकेश मीणा UPSC एस्पिरेंट था, जिसे उसकी लिव–इन पार्टनर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित और उसके दोस्त संदीप के साथ मिलकर मारा था। पहले उसका गला दबाया, फिर बॉडी पर तेल–घी और शराब डालकर उसे जला दिया। रामकेश की लिव-इन पार्टनर फोरेंसिक साइंस छात्रा अमृता चौहान 21 साल की है। उसे और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रामकेश मई 2025 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। दावा है कि रामकेश के पास उसके अश्लील वीडियो थे। बार–बार कहने पर भी रामकेश ने वीडियो डिलीट नहीं किए थे। इस बात से अमृता परेशान थी। उसने यह बात अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित को बताई। दोनों ने रामकेश को मारने का फैसला लिया। सुमित LPG डिस्ट्रीब्यूटर भी है। उसने गैस सिलेंडर में आग लगाई, जिससे विस्फोट हुआ। CCTV फुटेज में दिखा कि दो नकाबपोश 5-6 अक्टूबर की रात बिल्डिंग में घुस रहे थे। करीब 39 मिनट बाद एक युवक बाहर निकला, 02:57 बजे एक युवती दूसरे युवक के साथ बाहर जाती दिखाई दी। फुटेज के आधार पर इनकी पहचान हुई। तीनों रामकेश का लैपटॉप, हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन लेकर भागे थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह प्लांड मर्डर था।आरोपियों ने पहले रामकेश को बेहोश किया, फिर गला घोंटा और सबूत मिटाने के लिए शव जला दिया। तीनों के खिलाफ हत्या, सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर? राजस्थान में सीएनजी (CNG) गैस का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई…

    पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बहू दे रही थी धमकी, सास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

    पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बहू दे रही थी धमकी, सास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान हनुमानगढ़। जिले में पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा एक मामला…

    You Missed

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?

    पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बहू दे रही थी धमकी, सास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

    पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बहू दे रही थी धमकी, सास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

    राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बीकानेर के लिए भी जारी हुआ ये अलर्ट

    राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बीकानेर के लिए भी जारी हुआ ये अलर्ट

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल

    बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल