बीकानेर से इस जगह के लिए शुरू हो रही फ्लाइट, जारी हुआ नया टाइम टेबल

बीकानेर से इस जगह के लिए शुरू हो रही फ्लाइट, जारी हुआ नया टाइम टेबल

बीकानेर नाल एयरपोर्ट से दिल्ली वाया जयपुर उड़ान भरने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट अब एक बार फिर यात्रियों के लिए शुरू होने जा रही है। लंबे समय से अनियमित रहने और ठप होने के बाद कंपनी ने बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। एलाइंस एयर के प्रतिनिधियों ने बताया कि अब यह सेवा नए शेड्यूल और टाइम टेबल के अनुसार संचालित होगी, जिससे हवाई यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि जून के आखिरी सप्ताह से एलाइंस एयर की उड़ानें रेगुलर नहीं चल रही थीं, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। नए शेड्यूल से बीकानेर के हवाई यात्रियों को फिर से दिल्ली और जयपुर के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यह रूट छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक माना जाता है।

नए टाइम टेबल से 9 सितंबर से संचालित होगी दिल्ली वाया जयपुर की फ्लाइट

फ्लाइट संख्या 833 (मंगलवार)- दिल्ली से दोपहर 3.45 बजे जयपुर रवाना होगी, जो जयपुर 4.50 बजे पहुंचेगी। जयपुर से 5.15 बजे बीकानेर रवाना होगी, जो बीकानेर 6.30 बजे पहुंचेगी।

फ्लाइट संख्या 834 (मंगलवार)- बीकानेर से शाम 6.55 बजे रवाना हागी, जो जयपुर 8.10 बजे पहुंचेगी। जयपुर से 8.35 बजे दिल्ली रवाना होगी जो दिल्ली 9.40 बजे पहुंचेगी।

फ्लाइट संख्या 833 (गुरुवार)- जयपुर से दोपहर 1.35 बजे रवाना होगी, जो बीकानेर 2.50 बजे पहुंचेगी।

फ्लाइट संख्या 834 (गुरुवार)- बीकानेर से दोपहर 3.15 बजे रवाना होगी जो जयपुर शाम 4.35 बजे पहुंचेगी। जयपुर से यहीं फ्लाइट शाम 5 बजे रवाना होगी, जो दिल्ली 6.05 बजे पहुंचेगी।

  • Related Posts

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ Ketu Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन को…

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां चूरू शहर में अनैतिक गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को कालिका…

    You Missed

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    खौफनाक वारदात, सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मचा हड़कंप

    खौफनाक वारदात, सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मचा हड़कंप

    पुलिस टीम पर 15 राउंड फायरिंग, नाकाबंदी पर पिस्तौल दिखाकर भागे बदमाश

    पुलिस टीम पर 15 राउंड फायरिंग, नाकाबंदी पर पिस्तौल दिखाकर भागे बदमाश