पिकनिक पर आए 48 स्कूली बच्चों को फूड प्वाइजनिंग:लस्सी पीने के बाद उल्टी-पेट दर्द की शिकायत

पिकनिक पर आए 48 स्कूली बच्चों को फूड प्वाइजनिंग:लस्सी पीने के बाद उल्टी-पेट दर्द की शिकायत

श्रीगंगानगर जिले के जैतसर स्थित स्कूल के करीब 48 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। स्कूल स्टाफ के साथ नेतेवाला वाटर पार्क पिकनिक पर गए बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी बच्चों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ और नर्सिंग ऑफिसर रविंद्र शर्मा अस्पताल पहुंचे और बच्चों के इलाज की मॉनिटरिंग शुरू की। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की स्थिति पर नजर रख रही है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन की ओर से गुरुवार सुबह बच्चों को पिकनिक के लिए नेतेवाला वाटर पार्क ले जाया गया था। वहां पहुंचने के बाद कुछ बच्चों में उल्टी और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखने लगे। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत सभी बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि कुछ बच्चे वाटर पार्क में नहाए थे, लेकिन फूड प्वाइजनिंग सभी बच्चों में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों ने रास्ते में लस्सी पी थी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले की जांच जारी है और सैंपल लिए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर संभाग: नाबालिग का अपहरण, लुधियाना में 2 महीने बंधक बनाकर बलात्कार: दोषी को 20 साल की सजा

    बीकानेर संभाग: नाबालिग का अपहरण, लुधियाना में 2 महीने बंधक बनाकर बलात्कार: दोषी को 20 साल की सजा राजस्थान के हनुमागढ़ जिले में नाबालिग का अपहरण और बलात्कार के मामले…

    मौसम अपडेट: समय से पहले आ सकता है मानसून, इस तारीख को राजस्थान पहुंचने के आसार

    मौसम अपडेट: समय से पहले आ सकता है मानसून, इस तारीख को राजस्थान पहुंचने के आसार नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष…

    You Missed

    NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA से जुड़ा प्रोफेसर CBI के हत्थे चढ़े

    NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA से जुड़ा प्रोफेसर CBI के हत्थे चढ़े

    बीकानेर संभाग: नाबालिग का अपहरण, लुधियाना में 2 महीने बंधक बनाकर बलात्कार: दोषी को 20 साल की सजा

    बीकानेर संभाग: नाबालिग का अपहरण, लुधियाना में 2 महीने बंधक बनाकर बलात्कार: दोषी को 20 साल की सजा

    मौसम अपडेट: समय से पहले आ सकता है मानसून, इस तारीख को राजस्थान पहुंचने के आसार

    मौसम अपडेट: समय से पहले आ सकता है मानसून, इस तारीख को राजस्थान पहुंचने के आसार

    बीकानेर में दिखा पीएम मोदी की अपील का असर, अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई, पढ़े खबर

    बीकानेर में दिखा पीएम मोदी की अपील का असर, अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई, पढ़े खबर

    बीकानेर में ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

    बीकानेर में ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

    बीकानेर: छत से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल में तोडा दम, पढ़े खबर

    बीकानेर: छत से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल में तोडा दम, पढ़े खबर