पिता को थप्पड़ मारने का बदला लेने पूर्व-सरपंच पर हमला, बीजेपी नेता आचार्य गिरफ्तार

पिता को थप्पड़ मारने का बदला लेने पूर्व-सरपंच पर हमला, बीजेपी नेता आचार्य गिरफ्तार

पिता को थप्पड़ मारा तो बेटों ने उनके अपमान का बदला लेने के लिए पूर्व सरपंच पर तलवार और सरिए से हमला किया। आरोपियों ने फायरिंग भी की। पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता पर हमले के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता, दोनों बेटों और उनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भीलवाड़ा के सदर थाना इलाके के हलेड़ गांव का है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करीब 3 महीने पहले पूर्व सरपंच ने उनके पिता को थप्पड़ मारा था। उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने यह हमला किया था। भीलवाड़ा के मेन मार्केट में शनिवार शाम करीब 7 बजे 2 बदमाशों ने पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता हरफूल जाट पर फायरिंग की थी। बदमाशों ने तलवार और सरिए से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल हरफूल को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर और कोतवाल गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से तलवार और लाठी भी मिली थी। वारदात के बाद एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। एसपी ने मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और पुरानी रंजिश से जुड़े मामलों को जोड़ते हुए भाजपा नेता व सरपंच पति बादूलाल आचार्य, दोनों बेटों गोपाल आचार्य, अक्षय आचार्य और उनके साथी मनीष को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने रात करीब 2 बजे उनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए गोपाल, अक्षय और मनीष ने भागने का प्रयास भी किया। इस दौरान तीनों के पैर फ्रैक्चर हो गए। तीनों को घायल हालत में रविवार को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उनके पैरों पर प्लास्टर करवाया गया।

  • Related Posts

    टायर-केमिकल दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर पाया काबू

    टायर-केमिकल दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर पाया काबू जयपुर। जयपुर में टायर-केमिकल गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में…

    ट्रॉली से टकराई बाइक, दो चचेरे भाईयों समेत तीन की मौत, मेला देखकर गांव लौट रहे थे

    ट्रॉली से टकराई बाइक, दो चचेरे भाईयों समेत तीन की मौत, मेला देखकर गांव लौट रहे थे प्रतापगढ़। मेला देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक हाईवे किनारे खड़ी…

    You Missed

    टायर-केमिकल दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर पाया काबू

    टायर-केमिकल दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर पाया काबू

    ट्रॉली से टकराई बाइक, दो चचेरे भाईयों समेत तीन की मौत, मेला देखकर गांव लौट रहे थे

    ट्रॉली से टकराई बाइक, दो चचेरे भाईयों समेत तीन की मौत, मेला देखकर गांव लौट रहे थे

    बीकानेर : अवैध खनन करते जेसीबी और दो डम्पर पकड़े, 15 लाख का लगाया दंड

    बीकानेर : अवैध खनन करते जेसीबी और दो डम्पर पकड़े, 15 लाख का लगाया दंड

    राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे

    राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे

    तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे

    तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे

    आज या कल, कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा

    आज या कल, कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा