पूर्व सैनिक ने ससुराल के सामने खुद के सिर में मारी गोली,गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर

पूर्व सैनिक ने ससुराल के सामने खुद के सिर में मारी गोली,गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर

राजस्थानी चिराग। हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ गोदारा बास में एक पूर्व सैनिक ने अपनी ससुराल के सामने कार में बैठकर लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। घायल की पहचान गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। गुरमेल सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में एक बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वह अपनी कार में अकेले थे और अपनी ससुराल के सामने पहुंचकर उन्होंने अपने सिर में गोली मार ली। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

टाउन हॉस्पिटल चौकी पुलिस की सूचना पर टाउन पुलिस पहुंची। टाउन पुलिस के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक मामला लग रहा है। वहीं पुलिस ने घायल गुरमेल सिंह की गाड़ी और लाइसेंसी रिवाल्वर अपने कब्जे में ले ली है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल