गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश

राजस्थानी चिराग। पंजाब पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब अमृतसर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये युवक किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते इन्हें पकड़ लिया गया।

इस प्रकार हुई आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम (उत्तराखंड निवासी), जशनदीप, नवदीप और उज्ज्वल के रूप में हुई है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इन युवकों की गिरफ्तारी से एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। उन्होंने बताया कि शिवम इस गैंग का मुख्य संचालक है और पहले भी मध्य प्रदेश के इंदौर में गिरफ्तार किया जा चुका है, जहां उसे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध बताया गया था।

पंजाब सहित कई राज्यों मे दर्जनों केस दर्ज
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चारों आरोपियों पर पंजाब समेत अन्य राज्यों में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 6 मामले हत्या के प्रयास से जुड़े हैं। आरोपियों पर हत्या की योजना बनाने, अवैध हथियार रखने और रंगदारी जैसे संगीन आरोप हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया कि ये युवक एक अपराधी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, हालांकि पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं की है। जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए युवकों ने जो हथियार मिले है वे किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार