बीकानेर: हिरण के मामले चार शिकारी गिरफ्तार, टोपीदार बंदूक जब्त

बीकानेर: हिरण के मामले चार शिकारी गिरफ्तार, टोपीदार बंदूक जब्त

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। पिछले दिनों बीकानेर के बज्जू में हिरण शिकार करने वालों की धरपकड़ की गई। अब श्रीडूंगरगढ़ में शिकारियों को पकड़ा गया है। गांव लाखनसर की रोही में शिकार के मामले में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन शिकारियों ने हिरण को मारा है। विभाग के एसीएफ सत्यपाल के निर्देशन में रेंजर मोहनलाल मीणा, वनपाल हरिकिशन, वनरक्षक राजेन्द्र बारोटिया, सीताराम सिद्ध, सुभाष सिद्ध व मंजू शिकारियों को पकडऩे में एक्टिव रही। सरदारशहर के आसासर निवासी बीरबल, हरिपाल, परमाराम व साबला को गिरफ्तार किया। बुधवार को दर्ज मामले में गुरुवार को कड़ी मशक्कत के बाद चिंकारा के अवशेष और एक टोपीदार बंदूक बरामद की। टीम ने हिरणों के अवशेषों से एफएसएल रिपोर्ट लिए और डॉक्टर टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। अवशेषों का पंचनामा बनाकर दफन कर दिया गया है।

दरअसल, गांव लाखनसर की रोही में बीते रविवार को हिरण का शिकार हुआ, जिसकी शिकायत जीव प्रेमियों ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया। इस दौरान श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था के पदाधिकारी सक्रिय रहें।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम