तीन युवतियों सहित चार की पानी में डूबने से मौत

तीन युवतियों सहित चार की पानी में डूबने से मौत

राजस्थानी चिराग। पानी में डूबने से तीन युवतियों सहित चार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गुरूवार दोपहर की है। जहां राजधानी के दूदू में यह घटना हुई है। चारों युवक-युवतियां ढाणी में रहने वाले अन्य साथियों के साथ बकरियां चराने घर से निकले थे। बकरी चराते हुए ढाणी में ही एक फार्म में बने पोंड पर जा पहुंचे। चारों युवक-युवतियां फार्म के पोंड में नहाने गए थे। नहाते समय एक युवती का पैर फिसल गया। उसे बचाने के चक्कर में तीनों साथी भी डूब गए। हादसे में दूदू के काकडिय़ां की ढाणी निवासी कमलेशी देवी, विनोद कुमार, कुमारी रामेश्वरी और हेमा बावरिया की मौत हो गई। उनके साथियों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर दूदू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चारों युवक-युवती के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को दूदू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी