बीकानेर संभाग: युवती ने चार युवकों पर नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण और दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज

युवती ने चार युवकों पर नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण और दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज

राजस्थानी चिराग। चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने चार युवकों के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रतनगढ़ थाने में दर्ज रिपोर्ट में 23 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि वह 10 फरवरी की सुबह मदरसा में पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में रतनगढ़, रामगढ़ और मंडावा के युवक जीप में आए। वे उसे धमकाकर जीप में ले गए। आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ मिला पानी पिला दिया। युवती को होश आने पर वह एक कमरे में बंद मिली। आरोपियों ने उससे जबरन हस्ताक्षर करवाए। एक आरोपी ने उसके साथ रेप किया। फिर उसे मुंबई ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। 25 अप्रैल तक आरोपी नशे की हालत में उसके साथ रेप करता रहा। युवती की तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे कमरे से बाहर लाया। इसी दौरान उसकी तलाश में आए परिजन वहां पहुंच गए। युवती ने अपने पिता और भाई को पूरी घटना बताई। आरोपियों ने नशे की हालत में युवती का वीडियो बनाया। इसमें उसे धमकाकर यह कहलाया की वह अपनी मर्जी से आई है। आरोपियों ने उसकी सोने की चेन भी छीन ली। पुलिस ने सोमवार को युवती की शिकायत पर रेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे