सोने की कीमत ने रचा स्वर्णिम इतिहास,रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे भाव

सोने की कीमत ने रचा स्वर्णिम इतिहास,रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे भाव

राजस्थानी चिराग। भारत में सोने की कीमत ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। दुनियाभर के बाजार में जारी अस्थिरता और शेयर बाजार में जारी उठा-पटक के बाद कीमती धातुओं में निवेश बढ़ गया है। इसकी वजह से स्टैंडर्ड सोने की कीमत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में शनिवार को 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ाकर 90 हजार के आंकड़े को पार कर गई है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। इसके बाद 1 किलो चांदी की कीमत बढ़कर एक लाख 2000 रुपए पर पहुंच गई है। सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ही 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 91 हजार और चांदी की कीमत एक लाख 5 हजार को पार कर सकती है।

सोने की कीमत 90 हजार 300 रुपए पर आ गई

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90 हजार 300 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 85 हजार 100 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 72 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 58 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 2000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

जयपुर के सर्राफा व्यापारी अमित खंडेलवाल ने बताया- अमेरिका में हुए राजनीतिक परिवर्तन के बाद से ही सोने की कीमत में इजाफे का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं, पिछले कुछ दिनों से लगातार डॉलर मजबूत हो रहा है। जिससे रुपए में गिरावट हो रही है यही कारण है कि भारतीय बाजार में सोने की कीमत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ सोने और चांदी की कीमत में बदलाव होने की प्रबल संभावना है। जिसकी वजह से स्टैंडर्ड सोने की कीमत 91 हजार रुपए के आंकड़े को पर कर सकती है।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार