खुशखबरी: बीकानेर में बदलेंगे ये तीन गेट, इतने लाख रुपए आएगी लागत

खुशखबरी: बीकानेर में बदलेंगे ये तीन गेट, इतने लाख रुपए आएगी लागत

बीकानेर। जूनागढ़ के सामने से पब्लिक पार्क के तीन गेट पूरी तरह बदलेंगे। 3 की जगह दो ही गेट रखने का विकल्प चुना गया है। हालांकि इसमें फर्म आकर आखिरी निर्णय करेगी मगर ट्रैफिक लोड को देखते हुए दो गेट का प्लान भी है। नए गेट और नया ढांचा तैयार करने में 51 लाख रुपए का खर्चा आएगा। बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसके टेंडर किए हैं। जो 15 दिसंबर को खुलेंगे। दरअसल प​ब्लिक पार्क के तीन गेट सालों से जर्जर हैं। तीनों गेटों के ऊपर के गुंबद​ हिले हुए हैं। इसका खतरा बना हुआ है कि कहीं किसी ​के ऊपर गिर ना जाएं। अगर कोई वाहन गेटों से टकराया तो दुघर्टना होने का भी डर है। बताया गया कि पिलर पहले पूरी तरह तोड़े जाएंगे। फिर दुबारा उसी रूप और उसी मटीरियल से पिलर तैयार किए जाएंगे। क्योंकि इसमें तमाम तरह की कलाएं और तमाम तरह का विशेष मटीरियल का उपयोग होता है इसलिए ऐसे मिस्त्री, ऐसी कलाओं का ज्ञान और वही मटीरियल की तलाश बीडीए कर रहा था। उसके बाद सर्च में सामने आया कि कुछ फर्म पुरानी धरोहरों की मरम्मतें करती हैं। तब जाकर टेंडर किया इसीलिए इसकी लागत इतनी आ रही है। पब्लिक पार्क के तीन गेटों पर तो बीडीए का फोकस है मगर 2 और गेट बदलने की ना िसर्फ जरूरत है बल्कि उसके नीचे बिछे जालों को भी चेंज करने की जरूरत है। तुलसी सर्किल से आते वक्त तीनों ही गेट तिरछे हो गए। नीचे पशुओं को आने से रोकने वाले लोहे के जाल जर्जर हैं। गाड़ियां जंप मारकर निकलती हैं। फोर्ट डिस्पेंसरी के सामने वाला गेट भी लटका हुआ है। इसे भी बदलने की जरूरत है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा