राजस्थान के 39 जिलों में इस रविवार को खुलेंगे सरकारी स्कूल, जानें वजह

राजस्थान के 39 जिलों में इस रविवार को खुलेंगे सरकारी स्कूल, जानें वजह

बीकानेर। राजस्थान के 39 जिलों में इस रविवार को सरकारी स्कूल खुलेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 8 दिसंबर को प्रदेश में पांच वर्ष तक बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों को बूथ बनाया गया है। इसे देखते हुए 8 दिसंबर को रविवार का अवकाश होने के बाद भी प्रदेश के 39 जिलों में सरकारी स्कूलों को खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के 39 जिलों अजमेर, अलवर, अनुपगढ़, ब्यावर, बांसवाड़ा, बालोतरा, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, दूदू, डीडवाना-कुचामन, डीग, डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर प्रथम, जयपुर-द्वित्तीय, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, खैरथल तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, नागौर, नीम का थाना, फलौदी, सांचौर, शाहपुरा, सीकर, सिरोही, सलूम्बर, टोंक एवं उदयपुर में पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस का चरण आयोजित किया जाएगा। इसे देखते हुए इन जिलों में जिन विद्यालयों में पल्स पोलियो बूथ हैं, वह विद्यालय खुले रखे जाएं। इसके अलावा प्रार्थना सभा, बाल सभा तथा प्रभात फेरी के माध्यम से पल्स पोलियो टीकाकरण के बारे में बालक-बालिकाओं को जानकारी देते हुए विद्यालय परिक्षेत्र के नागरिकों को अभियान के प्रति जागरूक किया जाए।

  • Related Posts

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ…

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे…

    You Missed

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार