राजस्थान के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बदल जाएगा समय, 1 अप्रेल से ये रहेगी टाइमिंग

राजस्थान के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बदल जाएगा समय, 1 अप्रेल से ये रहेगी टाइमिंग

राजस्थानी चिराग। Govt School and Hospital Timing Change: राजस्थान के सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में समय बदलने का समय नजदीक आ रहा है। एक अप्रेल से उपखंड के स्कूलों व अस्पतालों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार 1 अप्रेल से स्कूलों के समय पर परिवर्तन किया जाएगा।

शिविरा पंचाग के अनुसार, एक अप्रेल से स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक लगेंगे। जबकि दो पारी विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। इसमें प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी। 1 अप्रेल से अस्पतालों का ओपीडी समय बदल जाएगा। मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में अब ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी।
साथ ही ग्रामीण इलाकों के सीएचसी/पीएचसी के ओपीडी में भी इसी तरह से बदलाव होना है। ओपीडी के समय में बदलाव को देखते हुए प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ सुशील भाटी ने बताया कि हर साल ग्रीष्मकालीन सत्र के तहत ओपीडी समय में बदलाव किया जाता है। मरीज और उनके परिजन आधे घंटे पहले यानी साढ़े सात बजे से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इसके लिए सभी काउंटरों को निर्देश दिए गए है।
इससे पहले यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का समय भी बदला जाएगा।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार