बीकानेर में मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा

बीकानेर में मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, चाय-खाना बनाते समय हुआ था झगड़ा

बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के बादनूं गांव में रविवार सुबह पति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में मृतका के बेटे ने ही अपने पिता के खिलाफ मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। जसरासर थाना अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि बादनूं गांव निवासी नानूराम नायक पेशे से किसान है। वह अपनी पत्नी सुशीला देवी और दो बेटों के साथ खेत में रहकर खेती-बाड़ी करता था। सर्दी अधिक होने के कारण खेत मालिक ने परिवार को ढाणी में बने एक कमरे में रहने के लिए जगह दी थी। हालांकि खेत में ही उनका झोपड़ा भी बना हुआ है, जहां वे आमतौर पर खाना बनाने और दिनचर्या का काम करते थे। रविवार सुबह करीब 5 बजे नानूराम और उसकी पत्नी सुशीला देवी खेत मालिक के कमरे से निकलकर लगभग 300 मीटर दूर अपनी झोपड़ी में पहुंचे। वहीं वे रोज की तरह चाय और भोजन बनाने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर नानूराम ने अपनी पत्नी का मफलर से गला घोंट दिया। इससे सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी