बीकानेर: युवतियों व महिलाओं के बना रहा था वीडियो, लोगों ने पकड़ा, फोन चेक किया तो उड़े होश

बीकानेर: युवतियों व महिलाओं के बना रहा था वीडियो, लोगों ने पकड़ा, फोन चेक किया तो उड़े होश

राजस्थानी चिराग। नयाशहर थाना इलाके में एक व्यक्ति सरेआम युवतियों व महिलाओं की आते-जाते वीडियो बना रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। व्यक्ति मूकबधिर है और ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहा है। कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने इस बारे में पुलिस को इत्तला दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति का फोन जब्त कर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दमाणी चौक में एक व्यक्ति चुपके से जस्सोलाई पार्क में आती-जाती महिलाओं और युवतियों की फोटो और वीडियो बना रहा था। युवतियों की फोटो खींचते समय वहां मौजूद महिलाओं की उस पर नजर पड़ी। महिलाओं ने उसे टोका, तब वह शख्स अपनी बाइक लेकर वहां से दमाणी चौक की तरफ भागा। यहां कांग्रेस नेता अरुण व्यास व उनके साथियों ने उसे पकड़ा।

फोन में मिलीं हजारों फोटो व अश्लील वीडियो
कांग्रेस नेता व्यास ने बताया कि आरोपी व्यक्ति का फोन चेक करने पर उसमें भारी संख्या में युवतियों व महिलाओं की फोटो मिलीं। अश्लील वीडियो भी थे। आरोपी व्यक्ति का मोबाइल नयाशहर थाने के हवलदार हंसराज को सुपुर्द कर दिया गया।

व्यक्ति मूकबधिर,भर्ती कराएंगे
नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि दमाणी चौक में जिस व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा, वह मूक बधिर है। उसका मानसिक संतुलन सही नहीं है। उसे मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया जाएगा। मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल से सभी फोटो व वीडियो हटवा दिए हैं। परिजनों को थाने बुलाया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    You Missed

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा