मानसून की झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर, मिलेगी राहत

मानसून की झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर, मिलेगी राहत

मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के बीच इन दिनों प्रकृति का एक संकेत चर्चा का विषय बना हुआ है। चित्तौड़गढ़ जिले में नगर कस्बे के एक खेत में टीटहरी पक्षी ने दो अलग-अलग स्थानों पर 4-4 अंडे दिए है। खेत में मिले 4 अंडों को ग्रामीण इस बार अच्छे मानसून और भरपूर बारिश का संकेत मान रहे हैं। छोटीसादड़ी के किसानों ने कहा कि खेत में टीटहरियों ने कुल चार अंडे दिए हैं। खास बात यह है कि चारों अंडों के मुंह अलग-अलग दिशाओं में हैं। ग्रामीण मान्यता के अनुसार अंडों की दिशा और स्थिति से आगामी बारिश का अनुमान लगाया जाता है। नगर के बुजुर्ग किसानों का कहना है कि इस बार अंडों की दिशा ऐसे संकेत दे रही है कि मानसून के चारों महीनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। खास बात यह भी है कि ग्रामीण पक्षियों और उनके अंडों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रख रहे है ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। खेत के आसपास लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

ग्रामीण अंचलों में आज भी मौसम को लेकर पारंपरिक मान्यताओं का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। किसान पक्षियों की गतिविधियों, हवा के रुख, बादलों की चाल और प्रकृति के अन्य संकेतों के आधार पर बारिश का अनुमान लगाते हैं। हालांकि कृषि विशेषज्ञ मानसून के लिए वैज्ञानिक आंकड़ों और मौसम विभाग की भविष्यवाणियों को अधिक महत्व देते है, लेकिन गांवों में प्रकृति के संकेतों पर विश्वास आज भी कायम है। ग्रामीणों के अनुसार टीटहरी पक्षी खुले खेतों में अंडे देती है और अंडों की दिशा को बारिश से जोड़कर देखा जाता है। किसानों की मान्यता है कि जिस दिशा में अंडों का मुंह रहता है, उसी के अनुसार बारिश और मौसम का अनुमान लगाया जाता है। इस संबंध में क्षेत्र के बुजुर्ग किसानों का कहना है कि चार अंडों का अलग-अलग दिशाओं में होना इस बार लंबे और अच्छे मानसून का संकेत माना जा रहा है। इसे लेकर किसानों की और से भी कई प्रकार से कयास लगाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव