तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में ट्रोमा सेंटर में भर्ती

तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में ट्रोमा सेंटर में भर्ती

बीकानेर। यातायात सिपाही को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। सिपाही को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे का पता चलने पर ट्रैफिक सीओ, यातायात प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवाड़ी ट्रोमा सेंटर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी नौरंगदेसर-रायसर के बीच वाहनों की जांच के लिए खड़ी थी। इस दौरान इंटरसेप्टर में तैनात सिपाही अंजनी कुमार दूसरी तरफ सडक़ के किनारे खड़ा था, तभी उसे पीछे आई एक तेज रतार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
इस दौरान सिपाही अंजनी कुमार के साथ ड्यूटी पर मौजूद जवान उसे लेकर ट्रोमा सेंटर पहुंचे। सीएमओ प्रभारी डॉ. एलके कपिल के मुताबिक, सिपाही अंजनी कुमार के सिर के साथ शरीर में अंदरुनी चोटें आई है, जिसकी जांचें कराई जा रही है। यातयात प्रभारी नरेश निर्वाण ने बताया कि गाड़ी व चालक की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कराई गई है, लेकिन कोई पता नहीं चला।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला