बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

राजस्थानी चिराग,बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बदरासर के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार (RJ07CB2260) ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक चकनाचूर, दो की मौके पर ही मौत
दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी और सड़क किनारे गिरी हुई थी। वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और उसका आगे का बायां टायर फट चुका था।

मृतकों की पहचान
इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:

पप्पूराम (35 वर्ष) पुत्र अणदाराम,हुकमाराम (36 वर्ष) पुत्र चम्पाराम,किशोरराम (50 वर्ष) पुत्र भोमाराम
तीनों मृतक भरुपावा, ग्राम पंचायत बदरासर के निवासी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया—कार तेज रफ्तार में थी
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त वे भी अपनी मोटरसाइकिल से पीछे चल रहे थे। उन्होंने देखा कि कार चालक लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी।

कार चालक मौके से फरार
हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे। पुलिस ने कार नंबर और मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए कार मालिक की पहचान की है, जो बदरासर का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

परिजनों में शोक, पुलिस कर रही जांच
जैसे ही हादसे की खबर मृतकों के गांव पहुंची, परिजनों और स्थानीय लोगों का ट्रोमा सेंटर में जमावड़ा लग गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। फरार चालक की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम