नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ऊंट गाड़े से टकराई बाइक, युवक की मौत

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ऊंट गाड़े से टकराई बाइक, युवक की मौत

राजस्थानी चिराग। जिले के श्री डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ऊंटगाड़े से बाइक पीछे से टकराई जिससे बाइक पर सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एएसआई राजकुमार ने बताया कि गांव सातलेरा निवासी 35 वर्षीय भागीरथ पुत्र डालूराम लूहार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस एएसआई ने कांस्टेबल पुनीत, योगेश, डीआर रामनिवास ने मौका मुआयना किया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऊंटगाड़ा हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था तभी पीछे से इस ओर आ रही बाइक उससे टकराई व ऊंटगाड़ा चालक वहां से भाग गया।

इस संबंध में मृतक के साले ओमप्रकाश पुत्र नोपाराम लूहार निवासी हरासर, हाल निवासी सातलेरा ने अपने जीजा की मौत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि परिवादी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण बाइक ऊंटगाड़े से जा भिड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे